Breaking News

दौसा में बारिश से फसलों को राहत:बसवा में सबसे ज्यादा एमएम बरसात


दौसा जिले में अलसुबह से बारिश का दौर जारी है। जिला मुख्यालय पर कुछ देर तेज बारिश के बाद रिमझिम बारिश हो रही है, जबकि बांदीकुई, सिकराय, महवा और लालसोट में भी हल्की बारिश हुई। जिले में अब तक सबसे ज्यादा 478 एमएम बारिश बसवा में और सबसे कम 66 एमएम लवाण में दर्ज हुई है। बारिश होने से फसलों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार मानसून कमजोर रहने के कारण जिले में पिछले समय की तुलना में अब तक कम बारिश हुई है। 

No comments