वैष्णो देवी का बैटरी कार मार्ग बंद - जम्मू-कश्मीर में दो स्थानों पर बादल फटने से तबाही
मानसून की बारिश से आफत जारी है। घाटी के डीके मार्ग ब्लाक-2ए के नंदीमार्ग, कुलगाम और उड़ी के बोनियार क्षेत्र के लाछीपोरा गांव में ऊपरी पहाड़ी क्षेत्र में बादल फटने से कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात रहे। भारी मात्रा में मलबा, कीचड़ और उखड़े हुए पेड़ पहाड़ से गांव की ओर बहकर आए, जिससे इलाके में दहशत बनी हुई है।
कटड़ा और आसपास के पहाड़ी क्षेत्र में हुई तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर मलबा और कीचड़ आ गया है। भूस्खलन के कारण एहतियातन श्री माता वैष्णो देवी के बैटरी कार मार्ग पर यात्रा को रोक दिया गया है, हालांकि पुराने मार्ग से यात्रा जारी है।

No comments