Breaking News

चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस


चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी कारोबारी अरुण गुप्ता द्वारा फिल्म अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ जेएमआईसी की कोर्ट में दाखिल मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने स्टाइल क्यूटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, प्रसाद बिंदु माधव, संतोष श्रीवास्तव, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, सलमान खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री को नोटिस भेजा है. इन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में दाखिल आरोपों को लेकर अपना जवाब देना होगा. कोर्ट इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें समन भी जारी किया जा सकता है.

No comments