100 से अधिक सड़कें बंद, सैकड़ों बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप.
हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता से राज्य के विभिन्न हिस्सों में हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त है। मौसम विभाग ने आगामी 11 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, भूस्खलन और लगातार बारिश के कारण 100 से अधिक सड़कें, सैकड़ों बिजली ट्रांसफार्मर और दर्जनों पेयजल योजनाएं ठप पड़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेशवासियों को बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 6 अगस्त को बिलासपुर, कांगड़ा और सिरमौर में भारी बारिश का येलो अलर्ट।

No comments