Breaking News

बारिश से 3 मकान टूटे:घर के बाहर सोने से महिला बाल-बाल बची


धौलपुर के सैंपऊ क्षेत्र स्थित गढी लज्जा गांव में बारिश के कारण तीन दिनों के भीतर तीन मकानों की दीवारें और एक छत ढह गईं। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित तीनों परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
जानकारी के अनुसार, देर रात हुई बारिश के कारण पप्पू पुत्र बेदरिया के मकान की दीवार गिर गई। इसी गांव में वीरेंद्र का मकान और उसकी छत भी ढह गई। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब वीरेंद्र का मकान गिरा, उस समय घर में मौजूद वृद्ध महिला रामश्री बाल-बाल बच गईं क्योंकि वह घर के बाहर सो रही थीं।

No comments