'कांग्रेस आपके द्वार' से नगर निगम चुनाव का आगाज:गणेश मंदिर में पूजा कर मांगा जीत का आशीर्वाद
नगर निगम चुनाव का बिगुल बजते ही अजमेर शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। नगर निगम की सत्ता में वापसी की तैयारी में जुटी शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार से नौ दिवसीय जनसंपर्क अभियान 'कांग्रेस आपके द्वारÓ की शुरुआत कर दी।
अभियान का आगाज धार्मिक माहौल के बीच आगरा गेट स्थित प्राचीन गणेश मंदिर से किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश के चरणों में प्रार्थना पत्र (एप्लीकेशन) अर्पित किया और नगर निगम चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा।

No comments