Breaking News

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल सलूंबर दौरे पर


राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल शुक्रवार 7 अगस्त को सलूंबर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद ने राज्यपाल के प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार,  वे सायं 4:00 बजे से 5:00 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, लंबित कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी, साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

No comments