Breaking News

कोटा में अवैध प्लॉट काटने- लेने वालों पर होगा एक्शन: लगाए जा रहे चेतावनी बोर्ड


कृषि भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन को मिल रही लगातार शिकायत को लेकर कोटा विकास प्राधिकरण ने भू-माफियाओं और अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। आयुक्त के निर्देश पर केडीए की टीमों ने अवैध कॉलोनियों में रेड फ्लैग चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है। साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कोटा विकास प्राधिकरण को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के कई इलाकों में बिना कृषि भूमि रूपांतरण और बिना ले-आउट प्लान के कृषि योग्य जमीनों पर अवैध रूप से प्लॉटिंग कर आमजन को ठगा जा रहा है। 

No comments