इंडिगो एयरलाइन के देरी से उड़ान भरने पर भड़के बेनिवाल
इंडिगों की फ्लाइट में दिल्ली से जयपुर आ रहे नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने एयरलाइन की व्यवस्था और जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। बेनिवाल सहित फ्लाइट के पैसेंजर्ज को करीब 49 मिनट इंतजार करना पड़ा।
बेनीवाल ने कहा कि अगर कोई यात्री किसी वजह से एक घंटे देर से एयरपोर्ट पहुंचे तो उसे फ्लाइट में प्रवेश नहीं दिया जाता। ऐसे में सवाल यह है कि जब एयरलाइन की फ्लाइट ही निर्धारित समय से लेट होती है। तो उसकी जवाबदेही क्यों तय नहीं की जाती। सांसद ने कहा कि सरकार की ओर से हवाई यात्रा में विश्वस्तरीय सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत में पैसेंजर्स को समय, सम्मान और जवाबदेही से वंचित होना पड़ रहा है।

No comments