बीकानेर में बारिश की संभावना नहीं, तापमान 35 डिग्री पहुंचेगा
बीकानेर में आज शनिवार सुबह बादल छाए रहे, लेकिन मौसम विभाग ने जिले में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई है। शनिवार सुबह जारी अलर्ट में पड़ोसी जिले चूरू के लिए यलो अलर्ट दिया गया है। आज सुबह 9 बजे ही बीकानेर में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर तक तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। तापमान में पहले के मुकाबले कमी आई है। पहले बीकानेर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा था, जो अब घटकर करीब 35 डिग्री सेल्सियस हो गया है। हालांकि यह तापमान भी सामान्य से ज्यादा बताया जा रहा है।

No comments