Breaking News

टोंक जिले में धारा 163 लागू, टीना डाबी ने जारी किए आदेश


टोंक एसडीएम थप्पड़ कांड से चर्चा में आए भगत सिंह सेना के प्रमुख नरेश मीणा आत्मसमर्पण करेंगे। समर्थकों के साथ नरेश मीणा के पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर टोंक पुलिस प्रशासन सतर्क है। समर्थकों की भीड़ जुटने की संभावनाओं को देखते हुए जिला कलक्टर टीना डाबी ने टोंक शहर, देवली और उनियारा क्षेत्र में धारा 163 लागू की। बता दें कि न्यायालय ने नरेश मीणा की जमानत रद्द कर 6 अगस्त तक आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए है। 

No comments