Breaking News

नागौर के जर्जर मकानों का दोबारा होगा सर्वे


नागौर में मानसून की बारिश के बीच जर्जर भवनों का खतरा फिर बढ़ गया है। नगर परिषद ने पिछले साल सर्वे में 38 जर्जर भवन चिन्हित कर उनके मालिकों को नोटिस जारी किए थे, लेकिन अधिकांश भवन अब भी उसी स्थिति में हैं। लगातार बारिश से भवनों की दीवारों और नींव में दरारें बढ़ रही हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों की चिंता बढ़ गई है। नगर परिषद ने अब दोबारा सर्वे कराने की बात कही है।
पिछले वर्ष एक जर्जर भवन का हिस्सा गिरने की घटना के बाद नगर परिषद ने शहरभर में सर्वे कराया था। सर्वे में 38 जर्जर भवन चिन्हित किए गए थे।

No comments