Breaking News

भीलवाड़ा में बैरिकेड तोड़कर भाग रहे कार सवार बदमाशों से मुठभेड़


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में पुलिस मुठभेड़ दौरान नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी ढेर हो गया। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी तस्कर और उसके साथियों ने पुलिस चेकपोस्ट से बचने की कोशिश के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश की मौत हो गई। पुलिस फरार साथियों की तलाश जारी है। नशीले पदार्थों की तस्करी की मिली जानकारी के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पुर पुलिस स्टेशन इलाके में एक चेकपॉइंट बनाया था।  पुलिस की जवाबी फायरिंग में तस्करों में से एक को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

No comments