Breaking News

बीकानेर में दो दिन बाद बारिश का अलटर्: सामान्य से ज्यादा बरसात के बाद भी खेत सूखे


बीकानेर में बारिश का सिलसिला थमने के साथ ही तापमान फिर बढऩे लगा है। पिछले 24 घंटे में शहर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य दिनों के करीब पहुंच गया है। बीकानेर में करीब छह एमएम बारिश सामान्य से ज्यादा हो चुकी है। पांच अगस्त तक 162.1 एमएम बारिश हो चुकी है, जबकि आमतौर पर 152.7 एमएम बारिश होती है। इसके बाद भी किसान का खेत सूखा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यदि अगले एक-दो दिन में नया परिसंचरण तंत्र विकसित होता है तो बीकानेर में 8 और 9 अगस्त को बारिश हो सकती है। 

No comments