अरविंद केजरीवाल का दावा- प्रतिबंधित हुआ मेरा सोशल मीडिया अकाउंट
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को प्रतिबंधित कर दिया गया है. उन्होंने इस मामले को लेकर मेटा से सवाल किया और प्रतिबंध लगाए जाने की वजह बताने की मांग की.
केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के ज़रिए कहा कि मेटा के भारत कार्यालय से जानकारी लेने पर पता चला कि उनका अकाउंट भारत में प्रतिबंधित है और यहाँ से इसे एक्सेस नहीं किया जा सकता.

No comments