Breaking News

जोधपुर में फिर सक्रिय हुआ मानसून:तापमान सामान्य से 1 डिग्री बढ़ा


जोधपुर में एक बार फिर मानसून सक्रिय हुआ है, जो 10 अगस्त तक एक्टिव रहेगा। आज सुबह से मौसम साफ है धूप निकली है।  मौसम विभाग के अनुसार 7 से 10 अगस्त तक जिले में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर जिले में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बदले हुए मौसम का असर तापमान पर भी देखने को मिला। बुधवार को शहर का मौसम अपेक्षाकृत गर्म और उमस भरा रहा। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। 

No comments