अब ऐप से घर बैठे मिलेंगे मिस्त्री और कारीगर:श्रम विभाग ने लॉन्च किए 'श्रम सेतु' और 'लेबर चौक' ऐप
झुंझुनूं में अब घर की मरम्मत, निर्माण कार्य या अन्य काम के लिए मिस्त्री और कारीगर ढूंढना आसान हो जाएगा। श्रम विभाग ने आम लोगों और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सीधे जोडऩे के लिए 'श्रम सेतुÓ और 'लेबर चौकÓ नाम से दो नए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।
इन ऐप्स के जरिए लोग अपनी जरूरत के अनुसार नजदीकी कारीगरों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। वहीं श्रमिकों को भी बिना बिचौलियों के सीधे काम मिलने का रास्ता खुलेगा। अब लोगों को राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, टाइल्स लगाने वाले, बढ़ई और अन्य कुशल श्रमिकों की तलाश में इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं होगी।

No comments