जैसलमेर में यूरोपियन टूरिस्ट की संख्या घटी, कारोबार सुस्त
राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल जैसलमेर में इस बार विदेशी पर्यटकों की आवक सामान्य से काफी कम है। हर साल जुलाई के मध्य से शुरू होने वाला यूरोपीय पर्यटकों का सीजन अगस्त शुरू होने के बाद भी रफ्तार नहीं पकड़ सका है। होटल, गेस्ट हाउस, सफारी संचालक और स्थानीय गाइड पर्यटकों के इंतजार में हैं। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि महंगे हवाई किराए और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर पर्यटन पर दिखाई दे रहा है।
आमतौर पर 15 जुलाई के बाद स्पेन, इटली और फ्रांस सहित कई यूरोपीय देशों से पर्यटक जैसलमेर पहुंचने लगते हैं। इसी अवधि में स्थानीय पर्यटन कारोबार में भी तेजी आती है, लेकिन इस बार अगस्त की शुरुआत तक भी बुकिंग बहुत कम रही है।

No comments