Breaking News

कांवड़ यात्रा में नई पहल, ड्रोन से स्वच्छता निगरानी


कांवड़ यात्रा में नगर निगम प्रशासन ने इस वर्ष भी साफ-सफाई दुरूस्त रखने के लिए ड्रोन आधारित निगरानी व्यवस्था अपनाई है। इस बार इस तकनीक को और अधिक उन्नत व प्रभावी बनाया गया है। ड्रोन से कांवड़ मार्गों पर सफाई की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण पूरे कांवड़ मार्ग पर प्रत्येक स्थान की लगातार मानवीय निगरानी व्यवहारिक रूप से संभव नहीं है। ऐसे में नगर निगम ने आसमान से रियल-टाइम निगरानी को अपनाया है। 

No comments