डांगावास कांड में ग्यारह साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक-गहलोत
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने नागौर के डांगावास कांड में सभी चालीस आरोपियों को बरी कर देने के ग्यारह साल बाद आये फैसले को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा है कि पीडि़त परिवारों का सवाल जायज है कि अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन छह लोगों की हत्या आखिर किसने की।
गहलोत ने गुरुवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि नागौर के डांगावास हत्याकांड में 11 साल बाद आया फैसला बेहद चिंताजनक है। पीडि़त परिवारों का सवाल जायज है, अगर 40 आरोपी बरी हो गए तो इन 6 लोगों की हत्या आखिर किसने की।

No comments