Breaking News

लोकसभा में हंगामा, स्पीकर बोले- विपक्ष का आचरण सही नहीं:कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित


संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को भी हंगामा जारी रहा। विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू हुई लेकिन कुछ मिनट बाद ही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने कहा कि विपक्ष का आचरण सही नहीं है। देश सरकार का जवाब सुनना चाहता है। विपक्ष सदन चलने नहीं दे रहा है।
आज लोकसभा में फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन संशोधन बिल  पर चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, इस बिल पर बहस के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जवाब दे सकते हैं। विपक्ष लगातार सदन में उनकी गैरमौजूदगी का मुद्दा उठा रहा है।

No comments