Breaking News

अमेरिका ने सख्त किए इमीग्रेशन रूल्स- अधूरे वीजा और ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन होंगे खारिज


अमेरिका ने इमिग्रेशन से जुड़े फायदों के लिए प्रोसेसिंग के नियमों को सख्त कर दिया है। अब इमिग्रेशन अधिकारी वीजा, ग्रीन कार्ड, नागरिकता और इमिग्रेशन से जुड़े दूसरे फायदों के लिए अधूरे या बिना जरूरी दस्तावेजों वाले आवेदनों को बिना अतिरिक्त सबूत मांगे ही रिजेक्ट कर सकते हैं।
यह बदलाव तुरंत लागू हो गया है और इससे अमेरिका में पढ़ाई, काम या बसने की चाह रखने वाले हजारों भारतीय आवेदकों पर असर पड़ सकता है। यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज ने घोषणा की है कि आवेदकों को आवेदन करते समय ही इमिग्रेशन से जुड़े फायदे के लिए अपनी पात्रता साबित करनी होगी।

No comments