Breaking News

सहकारिता विभाग में वीडियो कॉल से खुली अफसरों की पोल, घर पर मिला निरीक्षक सस्पेंड


जोधपुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित राजीव गांधी सहकार भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के समय पर दफ्तर नहीं मिलने की लगातार शिकायतों के बाद सहकारिता विभाग ने निगरानी का नया तरीका अपनाया है। सहकारिता विभाग के सचिव व रजिस्ट्रार समित शर्मा अब अधिकारियों को रैंडम वीडियो कॉल कर उनकी वास्तविक लोकेशन और ड्यूटी की स्थिति जांच रहे हैं। इस कार्यवाही में अब तक तीन निरीक्षकों की जांच की गई, जिसमें एक को निलंबित कर दिया गया, जबकि दो को दूसरे शहरों में ग्रामीण शिविरों में भेज दिया गया।

No comments