राजस्थान में आईएमडी का अलर्ट: 7 से 9 अगस्त तक भारी बारिश के आसार- श्रीगंगानगर से गुजर रही मानसून ट्रफ का असर
राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 6 से 7 अगस्त से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। आज गुरूवार को भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कई जगह मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं 7 से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 7 से 9 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और आसपास परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। मानसून की ट्रफ रेखा श्रीगंगानगर, रोहतक और गया से होकर गुजर रही है। इसके असर से अगले कुछ दिन प्रदेश में बारिश का दौर बढ़ेगा।

No comments