राजस्थान में मेडिकल भर्ती का बड़ा ऐलान, 19 कॉलेजों में 3318 पद स्वीकृत
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राजमेस के तहत संचालित 19 मेडिकल कॉलेजों के लिए 3,318 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है. लंबे समय से डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों और तकनीकी स्टाफ की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों को इस निर्णय से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति होने से मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी, साथ ही अस्पतालों की कार्यप्रणाली भी अधिक प्रभावी बन सकेगी.
भर्ती प्रक्रिया की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 2,577 नर्सिंग अधिकारियों के पद स्वीकृत किए गए हैं, जो कुल भर्तियों का सबसे बड़ा हिस्सा हैं.

No comments