Breaking News

बीकानेर में हल्की बादलवाही से तापमान में गिरावट

बीकानेर में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। हल्की बादलवाही के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। बीकानेर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारानी क्षेत्र के किसानों को अब भी बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने बीकानेर में फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। ऐसे में आने वाले समय में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है।

No comments