Breaking News

उदयपुर में बेकरिया थाना पुलिस ने 127 किलो डोडा-चूरा पकड़ा

उदयपुर की बेकरिया थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 127 किलो 690 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ब्रेजा कार को भी जब्त किया गया है। थानाधिकारी रामावतार मीणा ने बताया कि थाना बेकरीया के सामने नेशनल हाईवे-27 पर उदयपुर से पिंडवाड़ा जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान उदयपुर की तरफ से एक संदिग्ध ब्रेजा कार आती दिखाई दी।

No comments