गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
कांग्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम को लेकर विवाद में घिर गई थी. अब पार्टी एक बार फिर राष्ट्रगीत को लेकर चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस की गोवा मीटिंग में अधूरा वंदे मातरम गाया गया. पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुरुआती दो छंद ही गाए. अहम बात यह है कि इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद थे. खरगे की मौजूदगी में गाए गए अधूरे वंदे मातरम को लेकर अभी कांग्रेस की तरफ से प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

No comments