बीसलपुर बांध में 6 दिन बाद पानी की आवक थमी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक फिलहाल लगभग थम गई है। इसके चलते छह दिन बाद मंगलवार को बांध का जलस्तर नहीं बढ़ा और 314.04 आरएल मीटर पर ही स्थिर रहा। सोमवार को भी 24 घंटे पहले बांध का जलस्तर इतना ही था। पानी की आवक धीमी होने से बांध के पूरी तरह भरने को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। इसका सबसे ज्यादा असर टोंक जिले के लाखों किसानों पर पडऩे की चिंता है, क्योंकि बांध नहीं भरने की स्थिति में आगामी रबी फसलों के लिए सिंचाई का पानी मिलना मुश्किल हो सकता है।

No comments