डॉक्टर ने मरीज का घर पर किया ऑपरेशन, मौत
बीकानेर के लूणकरनसर सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज के फोड़े का ऑपरेशन हॉस्पिटल के बजाय डॉक्टर के घर पर करने का आरोप लगा है। ऑपरेशन के बाद मरीज की तबीयत बिगड़ गई। उसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के मूंधड़ा मेडिसिन विंग में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से दी गई मर्ग में डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच अब लूणकरनसर थाने के सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

No comments