Breaking News

रींगस में सीए के घर इनकम टैक्स की रेड: स्थानीय लोगों से हुई कहासुनी

सीकर के रींगस शहर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे इनकम टैक्स विभाग की टीम ने सीए विनय जोशी के घर पर छापा मारा। यूपी नंबर की गाडियों से करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी आए थे। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे उत्तर प्रदेश नंबर की तीन गाडिय़ों में इनकम टैक्स विभाग के करीब 15 अधिकारी और कर्मचारी जोशी के घर पहुंचे। टीम में इनकम टैक्स विभाग आगरा के अधिकारी-कर्मचारी शामिल बताए जा रहे हैं।

No comments