राममंदिर चढ़ावा चोरी पर एसआईटी ने सरकार को रिपोर्ट सौंपी:चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम नहीं
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए यूपी सरकार की तरफ से बनाई एसआईटी ने अपनी फाइनल रिपोर्ट सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉ. अनिल मिश्रा का नाम नहीं है। गृह विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दी है। इसे ट्रस्ट की 2 सिंतबर की होने वाली बैठक में रखा जाएगा।

No comments