Breaking News

तीन युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले की लालगढ़, रावला व घड़साना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए तीन युवकों को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। 
लालगढ़ जाटान पुलिस के एसआई ओमप्रकाश ने गश्त के दौरान गांव लाधुवाला निवासी देवीलाल पुत्र गोपीराम को 3.6 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया।
घड़साना पुलिस थाना प्रभारी आलोक सिंह ने गश्त के दौरान रिको एरिया में 21 वर्षीय अंगे्रज सिंह पुत्र रणजीत सिंह निवासी धक्का बस्ती घड़साना को 15.45 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। वह हेरोइन को लेकर बाइक से जा रहा था। उसकी बाइक भी मुकदमे में सीज कर दी गई है।

No comments