Breaking News

डीएलसी की बढ़ी दरें आज से लागू, लेकिन बड़ा सवाल जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर भी!


श्रीगंगानगर जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय डीएलसी की बैठक में जिलेभर की डीएलसी दरों में लगभग 30 प्रतिशत तक वृद्धि का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया गया था। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद आज सोमवार से नई दरें लागू हो गई हैं। इससे जहां सरकार के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी, वहीं आम नागरिकों, किसानों, भू-स्वामियों और प्रॉपर्टी कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा।
सूत्रों के अनुसार, उप पंजीयक विभाग ने चालू वित्त वर्ष में राजस्व लक्ष्य प्राप्ति को देखते हुए यह प्रस्ताव तैयार किया था। नई दरें लागू होने पर पंजीयन से होने वाली आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि का अनुमान है।

No comments