Breaking News

जांच अधिकारी ने परिवादी सहित कई जनों के बयान दर्ज किये


श्रीगंगानगर के हाउसिंग बोर्ड में रहने वाले 19 वर्षीय कृष गर्ग द्वारा कथित तौर पर अपनी पे्रमिका की बेवफाई के चलते जान देने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कृष का शव मिलने के बाद परिजनों को मृतक का आखरी नोट और वीडियो मिलने के बाद पे्रमिका युवती व दो युवकों के खिलाफ, कृष को जान देने के लिए विवश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाया गया था।
जांच अधिकारी एएसआई निहाल बिश्रोई ने बताया कि मृतक के पिता मोहनलाल गर्ग की रिपोर्ट पर पर युवती ऐंजल, दिवांशु व दिवांशु के भाई यश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इससे पहले कृष के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पिता मोहनलाल गर्ग निवासी हाउसिंग बोर्ड व इनके रिश्तेदारों के बयान दर्ज किये गये हैं। 

No comments