Breaking News

शादी का झांसा देकर घर में रही युवती ने सोना व नगदी चुराई


श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ शहर के वार्ड नम्बर 27 में स्थित एक घर में एक युवती रही। इस घर के युवक से शादी करने का झांसा दिया। फिर मौका पाकर तीन लाख रुपए का सोना व नगदी चुरा कर चली गई। 
पुलिस ने युवक की मां सदा कंवर की रिपोर्ट पर लक्ष्मी कंवर पत्नी जगमाल सिंह, पुत्री खुशाल सिंह राजपूत निवासी जसरासर नया, नोखा बीकानेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सदा कंवर ने आरोप लगाया कि लक्ष्मी कंवर मेरे बेटे को शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद वह मेरे घर पर रहने लगी। मेरे घर से तीन लाख रुपए का सोना व 50 हजार रुपए चोरी कर लिये। लक्ष्मी कंवर ने खुद का गर्भपात करवा लिया। 

No comments