Breaking News

घर से सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र की रामदेव कॉलोनी 4 जैड में स्थित एक मकान से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी हो गई। घर की मालकिन ने चोरी के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार पाला देवी पत्नी मुकुन स्वामी निवासी 4 जैड ने रिपोर्ट दी कि डूंगर निवासी श्रीगंगानगर ने मेरे घर से सोने की दो जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी मंगलसूत्र, दो जोड़ी चांदी की पाजेब, एक एलईडी व 35 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ली। मुकदमे की जांच हवलदार महेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। 

No comments