सरकारी मनोचिकित्सक से तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगी
श्रीगंगानगर जिला सिविल अस्पताल में नियुक्त मनोचिकित्सक को गैंग ने तीन करोड़ की फिरौती मांगते हुए धमकी है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को पुलिस सुरक्षा प्रदान की है। डॉक्टर का घर मॉडल टाउन में है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है।
जानकारी के अनुसार चिकित्सक ने कुछ समय पूर्व ही बैंक से कर्ज लेकर मॉडल टाउन में आलीशान कोठी बनाई है। वह पिछले करीब आठ-नौ वर्ष से जिला सिविल अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी इतनी मजबूत नहीं, कि उनसे तीन करोड़ रुपए की फिरौती की मांग की जा सके। गैंग के मुखबिरों ने डॉक्टर की आर्थिक स्थिति का गलत आकंलन कर लिया।

No comments