Breaking News

दव्यांगों व वरिष्ठजनों को वितरित किए सहायक उपकरण


श्रीगंगानगर के टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर स्थित प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र पर भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की ओर से 16 पात्र दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। कृषि संकाय के डीन डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत ने तीन लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल सहित कुल पांच दिव्यांगों को ट्राई साइकिल तथा 11 वरिष्ठ नागरिकों को श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, घुटने का ब्रेस और कमर का पट्टा प्रदान किया।

No comments