Breaking News

मिर्जेवाला फाटक-भारतमाला मार्ग को 7 मीटर चौड़ा बनाने की मांग


श्रीगंगानगर के मिर्जेवाला फाटक से भारतमाला रोड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को लेकर एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण मंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन भेजा है। 
उन्होंने सड़क के पूरे 4 किलोमीटर हिस्से को 7 मीटर चौड़ा बनाने तथा सड़क किनारे मौजूद जर्जर सफेदे के पेड़ों की कटाई के बाद ही निर्माण कार्य कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि यह मार्ग श्रीगंगानगर को राष्ट्रीय राजमार्ग-911 से जोडऩे वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। 

No comments