Breaking News

चोरी की वारदातों से दहशत पुलिस से बढ़ी गश्त की मांग


श्रीकरणपुर कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में भय और रोष का माहौल है। ताजा घटना में वार्ड नंबर 13 निवासी राकेश कुमार के सूने मकान के ताले तोड़कर चोर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय परिवार घर से बाहर था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। इसके अलावा बुधवार को डॉ. रणवीर राणा के घर से करीब 40 किलो गेहूं की बोरी चोरी कर ले जाने का मामला भी सामने आया। 

No comments