15 अगस्त से विदेशी संपत्ति घोषित करने की नई योजना
सरकार 15 अगस्त से छोटे करदाताओं के लिए 'विदेशी संपत्ति घोषणा योजनाÓ शुरू करेगी। ऐसे करदाता, जिन्होंने विदेश में बैंक अकाउंट, संपत्ति की जानकारी आयकर रिटर्न में नहीं दी वे इसका खुलासा कर सकेंगे। इसकीआखिरी तारीख 31 दिसंबर 2026 रहेगी।
योजना 1 करोड़ रुपए तक की अघोषित विदेशी आय या 5 करोड़ रु. तक की विदेशी संपत्ति वाले करदाताओं पर लागू होगी। इसका नोटिफिकेशन इसी हफ्ते जारी हो सकता है।

No comments