मुंबई में अभिनेता सोनू सूद से मिली श्रीकरणपुर की हैप्पीनेस फाउंडेशन टीम
हैप्पीनेस फाउंडेशन श्रीकरणपुर के सदस्यों ने मुंबई के अंधेरी स्थित कार्यालय में अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद से मुलाकात की। इस दौरान सोनू सूद ने टीम का स्वागत करते हुए उन्हें समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया। फाउंडेशन के पदाधिकारी अमन नागपाल ने बताया कि संस्था वर्ष 2021 से समाज सेवा में सक्रिय है और सोनू सूद के जन्मदिन पर नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करती आ रही है। संस्था अब तक आठ रक्तदान शिविर लगाकर सैकड़ों जरूरतमंदों की मदद कर चुकी है।

No comments