Breaking News

कांवड़ यात्रियों के लिए श्रीगंगानगर से भंडारे का ट्रक रवाना


हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों के लिए श्रीगंगानगर के मिनी मायापुरी से गुरुवार को भंडारे हेतु ट्रक हरी झंडे देकर रवाना किया गया। यह ट्रक सेवा युवाओं और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से की गई है। यह भंडारा हरिद्वार के रायवाला में लगाया जायेगा, जोकि शिवरात्रि तक चलेगा। इस दौरान सुनील सेवटा, राजेन्द्र भार्गव, योगेश धींगड़ा सहित बड़ी संख्या में सेवादार मौजूद रहे। ज्ञात रहे कि यह युवाओं द्वारा 29वां भंडारा लगाया जा रहा है।

No comments