तपोवन मनोविकास विद्यालय में रुद्राभिषेक के साथ हुआ पौधारोपण
श्रीगंगानगर में सावन माह के अवसर पर तपोवन मनोविकास विद्यालय में रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट के तत्वावधान में रुद्राभिषेक, हवन यज्ञ एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्व शांति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।
इसके बाद क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

No comments