Breaking News

सिंचाई विभाग के एसई दफ्तर के समक्ष किसानों का धरना जारी


श्रीगंगानगर क्षेत्र की गंगहर में निर्धारित हिस्से के अनुसार पूरा पानी नहीं मिलने, पानी चोरी रोकने और नहर की सफाई नहीं होने के विरोध में किसानों ने गुरुवार को भी महाराजा गंगासिंह चौक के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना दिया।
किसानों ने गंगनहर में पूरे महीने 2700 क्यूसेक पानी की निरंतर आपूर्ति करने, पंजाब क्षेत्र में नहर की सफाई और पानी चोरी पर रोक लगाने की मांग की जा रही है।  हालांकि बुधवार दोपहर बाद जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से किसानों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी, जिसमें अधिकारियों ने पानी की मात्रा स्थिर रखने, चोरी रोकने और सफाई शुरू कराने का आश्वासन दिया था।

No comments