सरकारी स्कूल से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी
श्रीगंगानगर के मटीलीराठान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मिर्जेवाला में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की लैब से कम्प्यूटर सिस्टम चोरी हो गया। पुलिस ने स्कूल की उप प्राचार्य की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार उप प्राचार्य विकास चौहान ने रिपोर्ट दी कि स्कूल की कम्प्यूटर व एग्रीकल्चर लैब का ताला तोड़ कर अज्ञात चोर एक एलसीडी, एक सीपीयू, एक कीबोर्ड, माउस एक, कम्प्यूटर के दो बड़ी व छोटा स्पीकर दो सैट, वेब कैम एवं छोटा कैमरा चोरी करके ले गया।

No comments