मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
श्रीगंगानगर में आगामी निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राजस्थान के मुख्य चुनाव आयुक्त राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फे्रंस के माध्यम से अधिकारियों की बैठक हुई।
इस वीसी बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ओबीसी आयोग अध्यक्ष द्वारा बुधवार को राज्य सरकार को ओबीसी रिपोर्ट दी गई है। अब जल्द ही वार्ड आरक्षण व चुनाव संबंधी अन्य कार्य किए जाने हैं।
उन्होंने श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ सहित सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निकाय एवं पंचायतराज चुनाव की तैयारियां करने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान आगामी निकाय एवं पंचायत चुनाव के लिए इलेक्ट्रिोनिक वोटिंग मशीन, मत पेटिया तैयार करने, वाहनों को अधिग्रहण करने, आरओ एवं एआरओ नियुक्त करने, चुनाव प्रकोष्ठ गठित करने सहित विभागों को चुनाव संबंधी जिम्मेवारियां दिए जाने, मतदान केन्द्रों का सत्यापन करने और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथ को चिन्हित करने पर भी चर्चा की गई।
No comments