Breaking News

मां का निधन होने पर भाई के घर आई थी महिला, सोना-चांदी व नगदी चोरी


श्रीकरणपुर कस्बे के वार्ड नम्बर 12 में रहने वाली एक विवाहिता अपनी मां का निधन होने पर वार्ड नम्बर 14 में अपने भाई के घर आई थी। पीछे से अज्ञात चोर घर से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने महिला के भाई की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दुलीचंद मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि मेरी मां का निधन होने पर मेरी छोटी बहन कुसुम मेरे घर आई हुई थी। मेरी बहन वापिस अपना घर संभालने गई तो घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात व्यक्ति घर से जेवरात व नगदी चोरी करके ले गया।

No comments