उप मुख्यमंत्री बैरवा ने पदमपुर में किया ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का लोकार्पण
राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा का काफिला आज सुबह सूरतगढ़ स्थित थर्मल पावर प्लांट के गेस्ट हाउस से रवाना होकर करीब 10 बजे पदमपुर पहुंचा। यहां मंत्री बैरवा ने जैतसर स्थित मैडम प्रवीणलता शर्मा ब्लॉक आयुष चिकित्सालय का समारोहपूर्वक लोकार्पण किया।
इसके बाद मंत्री पास में स्थित गणपति मैरिज पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सबसे पहले मंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर मंत्री बैरवा ने संबोधित करते हुए आयुष चिकित्सालय का निर्माण करवाकर विभाग को समर्पित करने वाले भामाशाह अशोक शर्मा और उनके परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments